.

राष्ट्रीय समग्र विकास संघ की द्वितीय बैठक का कार्यवृत्त

“राष्ट्रीय समग्र विकास संघ” की कार्यकारिणी और बोर्ड प्रमुखों एवं सदस्यों  की द्वितीय बैठक का

कार्यवृत्त

(दिनांक: 28.10.2018)

एजेंडा के मुताबिक दिनांक 28.10.2018 (रविवार) को अपराह्न 1.30 से 5.00 बजे तक "इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ" (आईएसआईएल), वी. के. कृष्णा मेनन भवन, हाल नंबर 205, में 'राष्ट्रीय समग्र विकास संघ' की दूसरी बैठक आयोजित की गई। जिसमें सबसे पहले पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की गई। इस बैठक में संगठन के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की कार्यकारिणी एवं सम्बंधित बोर्डों को एक्टिव करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अधोलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये:

  1. संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर यानि 25 नवम्बर 2018 (रविवार) को एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। स्थान एवं समय के बारे में कार्यसमिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।

  2. संगठन का स्थापना दिवस 18 जनवरी के स्थान पर 20 जनवरी 2019 (रविवार) को प्रतिस्थापित  दिन को आयोजित किये जाने पर सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ। स्थान एवं समय के बारे में कार्यसमिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।

  3. बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयन्ती 15 मार्च के उपलक्ष में दिनांक 17 मार्च 2019 (रविवार) को भागीदारी दिवस के रूप में मनाये जाने का सर्वसम्मति से फैसला हुआ।a

  4. भारत रत्न बाबा साहेब बी.आर. अम्बेडकर जी के जन्मदिन का कार्यक्रम हर वर्ष की तरह "बहुजन एकता मंच" के बैनर तले संसद मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।

  5. आगामी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु फन्ड प्रबंधन तथा सदस्यता के लिए 50,100, 500 और 1000 रूपये के कूपन दस-दस की बुक के रूप में तैयार  कराये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सदस्य संख्या तथा फंड बढ़ाने हेतु कूपन की किताबें यथा निर्देश सदस्यों में वितरित की जाएंगी।

  6. केवल सामाजिक हित के क़ानूनी मामलों में ही लीगल बोर्ड को संगठन की ओर से कोर्ट आदि में पक्षकार बनने के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे सभी मामलों हेतु “राष्ट्रीय समग्र विकास संघ” के अध्यक्ष और महासचिव से सलाह लेना अनिवार्य होगा।

  7. सामाजिक वर्गों की वर्तमान ज्ञात जनसंख्या के अनुपात में एससी को 16.6 प्रतिशत, एसटी को 8.6 प्रतिशत तथा ओबीसी को 52.1 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती द्वारा और पदोन्नतियों में प्रतिनिधित्व (आरक्षण) दिये जाने के मुद्दे को जोर-शोर से "राष्ट्रीय समग्र विकास संघ"  अपने प्लेटफार्म से उठाये जाने के लिए अधिकृत किया गया। इस प्रायोजन हेतु क़ानूनी तौर पर पीआईएल या रिट के माध्यम से अदालती कार्यवाही करने हेतु संगठन की कार्यकारिणी को पूर्णतः अधिकृत किया गया है। यथोचित परिणाम पाने के लिए जनचेतना हेतु मीडिया और बौद्धिक संगोष्ठियों का भी सहारा लिया जा सकता है।

  8. बहुजन महापुरुषों की जन्म जयंतियाँ आदि मनाने के लिए "राष्ट्रीय समग्र विकास संघ" अन्य सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।

  9. अगले वर्ष 30 दिसम्बर 2019 को संगठन की जनरल बॉडी मीटिंग होने के बाद, उसी दिन दूसरे सत्र में पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।

  10. संघ का अपना निजी कायार्लय बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। तब तक अस्थायी व्यवस्था से काम चलाया जाए। इसके लिए सहयोग राशि जुटाने एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में स्थान की तलास करने हेतु सभी सदस्यों ने सहमति   व्यक्त की।

  11. संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने एवं कोष प्रबंधन करने हेतु सभी सदस्यों ने जोर दिया। सदस्य गणों ने इस संबंध में अम्ल करने हेतु महत्वपूर्ण सुछाव दिए।

  12. विश्व युवा केंद्र, चाणक्यपुरी दिल्ली की सदस्यता ग्रहण करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

  13. कार्यकारिणी एवं  बोर्ड सदस्यों  की सूची  सभी सदस्यों को महासचिव द्वारा  सर्कुलेट की जाएगी।

  14. बोर्ड  के क्रियाकलापों  एवं  भूमिका  के संबंध  में  गाइडलाइन सभी सदस्यों को महासचिव द्वारा  जारी की जाएगी।

  15. सभी बोर्ड संघ की रीढ़ हैं। उनको प्रभावी ढंग से क्रियाशील बनाने हेतु सभी बोर्डों के प्रमुख समय-समय पर अपने सदस्यों की बैठकें बुलाकर परस्पर विमर्श करते रहें, और तत्सम्बन्धी कार्यक्रम हेतु सुझाव भी कार्यकारिणी में प्रस्तुत करते रहें।

  16. सुप्रिम कोर्ट में 3 और 4 नवंबर 2018 को 4 चार बोर्डों (मेडिकल, रोजगार, कल्चरल और लीगल) की चार बैठकें महासचिव द्वारा बुलाई जाएंगी।

उपरोक्त मीटिंग में निम्नांकित कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा बोर्ड प्रमुख एवम सदस्य मौजूद रहे:

1.         श्री हीरालाल जी, अध्यक्ष.
2.         श्री ओ पी महायान जी, उपाध्यक्ष.
3.         श्री सत्यनारायण जी, उपाध्यक्ष.
4.         श्री पुरुषोत्तम कुमार जी, महासचिव.
5.         डॉ. मेघा खोब्रागडे, संयुक्त सचिव.
6.         श्री रामदयाल जी, कोषाध्यक्ष.
7.         डा. जयकरण जी, कार्यकारिणी सदस्य.
8.         श्री शिव चरण दास जी, कार्यकारिणी सदस्य.
9.         श्री शिव दर्शन कोरी जी, कार्यकारिणी सदस्य.
10.       डॉ. चिरंजीलाल जी "लाल", कार्यकारिणी सदस्य.
11.       श्री रमेश बंगालिया जी, कल्चरल बोर्ड सदस्य.
12.       श्री के के एल गौतम जी, लीगल बोर्ड हेड.
13.       श्री पी आई जोस जी, लीगल बोर्ड सदस्य.
14.       श्री विपिन कुमारजी, लीगल बोर्ड सदस्य.
15.       श्री  उत्तम सिंह जी, नीति नि बोर्ड सदस्य.
16.       श्री आर पी दुबे जी, मीडिया बोर्ड सदस्य.
17.       चौ. लक्ष्मी नारायण जी, कल्चरल बोर्ड सदस्य
18.       श्री पी. डी. बिंदोरिया जी, ऑडिटर.
19.       डॉ उषा सिंह, अतिथि सदस्य.
20.       श्री कर्मवीर सिंह, अतिथि सदस्य.
21.       श्री राज महायान, अतिथि सदस्य.
22.       श्री के. सी. पिप्पल, संस्थापक अध्यक्ष।

पुरुषोत्तम कुमार
महा सचिव
राष्ट्रीय समग्र विकास संघ
Mobile 9868099889